Spine pain Description In Hindi

09
Mar

Spine pain Description In Hindi

जब रीढ़ की हड्डी के जोड़ों, मांसपेशियों, डिस्क और नसों में कोई एक अपनी जगह पर फिट ना हो पाए या ठीक तरीके से हिल ना पाए तब यह रीढ़ की हड्डी में दर्द होने का सबसे आम कारण होता है। रीढ़ की हड्डी का दर्द पीठ के निचले हिस्से से लेकर गर्दन तक महसूस हो सकता है। रीढ़ की हड्डी का अचानक से दर्द होना और 6 हफ्तों से अधिक समय तक इस दर्द का रहना गिरने की वजह से चोट या फिर भारी वस्तु को उठाने से हो सकता है। इसे क्रॉनिक पेन कहते हैं।

 

लक्षण

 

  • रीढ़ की हड्डी से लेकर पीठ तक में दर्द होना।
  • पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव होना।
  • उठने, बैठने या झुकने में पीठ में दर्द होना।
  • वजन उठाने में असमर्थ होना।

 

कारण

 

  • मांसपेशियों में खिंचाव - सामान्य से अधिक शारीरिक गतिविधि के कारण रीढ़ की हड्डी के आसपास पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है, जो कि दर्द का कारण बनता है।
  • रीड की हड्डी का असामान्य रूप से मुड़ना - यह विकार जन्म से ही होता है। मरीज के थोड़ा बड़ा होने पर ही इस स्थिति का पता लगा लिया जाता है। यदि रीढ़ की हड्डी असाधारण रूप से मुड़ी हुई है तब इससे जुड़ी मांसपेशियों लिगामेंट्स पर दबाव पड़ता है जिसकी वजह से रीढ़ की हड्डी में दर्द होने लगता है और शरीर की मुद्रा खराब हो जाती है।
  • चोट लगना - रीढ़ की हड्डी में स्थित डिस्क बहुत नाजुक होती है और जल्दी क्षतिग्रस्त हो जाती है। उम्र बढ़ने के साथ इसके क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जिसके बाहरी हिस्सों में छेद या दरार आ सकती है और उसमें हर्निया भी हो सकता है, इसे स्लिप डिस्क भी कहते हैं। इसकी वजह से रीढ़ की हड्डी में दर्द रहता है।
  • स्पाइनल स्टेनोसिस - जब रीढ़ की हड्डी के बीच का रास्ता कम हो जाता है जिस कारण से रीढ़ की हड्डी और उसके अंदर से निकलने वाली नसों पर दबाव पड़ने लगता है, यह भी दर्द का कारण बनता है।

बचाव

 

  • लगातार दो हफ्तों से ज्यादा दर्द होने पर एक्सपीरियंस पेन फिजिशियन को दिखाना चाहिए।
  • फिजीशियन दर्द के सही कारण का पता लगा कर इलाज शुरू करते हैं।
  • मिनिमली इनवेसिव तकनीक द्वारा बिना किसी चीर फाड़ के ट्रीटमेंट दिया जाता है।
  • एक एक्सपर्ट पेन फिजीशियन कुछ जांचों के द्वारा दर्द के सही कारण का पता लगाते हैं उसके बाद ही ट्रीटमेंट शुरू करते हैं।
  • एक्सपर्ट पेन फिजिशियंस के द्वारा ट्रीटमेंट किए जाने पर रीढ़ की हड्डी के दर्द से तुरंत और हमेशा के लिए  छुटकारा मिलता है।