Fibromyalgia Hindi

16
Jun

Fibromyalgia Hindi

फाइब्रोमायल्जिया बहुत ही आम परेशानी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्था ( National Institute of Health) के अनुसार लगभग 5 मिलियन युवा इस बिमारी से पीड़ीत हैं जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। इस बिमारी में शरीर में हमेशा थकान एवं कमजोरी रहती है।

इसके लक्षण क्या हैं?

फाइब्रोमायल्जिया से अधिकतर महिलाऐं शिकार होती है जिससे हड्डियों व माँसपेशियाँ में दर्द होता है। इस स्थिति में नींद में परेशानी व मस्तिष्क सम्बंन्धी परेशानियाँ आम हैं। इसके लक्षण निम्नलिखित हो सकतें है:-

  • जिन व्यक्तियों को फाइब्रोमायल्जिया की परेशानी हैं उन्हे शरीर में निरंतर हल्के हल्के दर्द की शिकायत रहती है। यह दर्द कमर के ऊपरी हिस्से में या कमर के निचले हिस्से में, शरीर के दोनो तरफ अथवा एक तरफ यह दर्द रह सकता है।

  • पीड़ित व्यक्ति को थकान रहती है। पर्याप्त नींद लेने के बाद भी थकान रहती है।

  • पीड़ित व्यक्ति को नींद से संबंधित समस्याएें जैसै रेस्टलेस लैग्स सिन्ड्रोम तथा स्लीप एन्पिया हो सकती हैं।

  • सिर दर्द, तनाव, बैचेनी, एकाग्रता में कमी।

  • पेट के निचले हिस्से में दर्द भी महसूस होता है।

फाइब्रोमायल्जिया जाँच:-

फाइब्रोमायल्जिया की जाँच करने का कोई विशेष तरीका नहीं है। यदि इसके लक्षण 3 महीने से ज्यादा रहते हैं तो आवश्यक है कि इन्हे नकारा ना जाये और जल्दी से जल्दी डॉक्टर से सलाह ली जाय।

फाइब्रोमायल्जिया के कारण:-

फाइब्रोमायल्जिया का इलाज शुरू करने से पहले मरीज के लिए इसके कारण जान लेना जरूरी है। फाइब्रोमायल्जिया के कारण कुछ इस प्रकार हैं:-

  • आनुवांशिकता :- यदि परिवार में किसी व्यक्ति को फाइब्रोमायल्जिया रहा है तो सम्भव है कि पीड़ित को यह उन्ही से मिला हो।

  • मस्तिष्क संबंधी समस्या :- दिमाग में किसी प्रकार की रासायनिक गड़बड़ी , हार्मोन्स में असंतुलन तथा किसी प्रकार का संक्रमण हो जाने से दिमाग शरीर को सही निर्देश दे नहीं पाता जिससे फाइब्रोमायल्जिया की समस्या उत्पन्न होती है।

  • पोस्ट ट्रिमोटिक स्ट्रेस डिसओर्डर :- कभी-कभी जो व्यक्ति किसी शारीरिक एक्सीडेन्ट या मानसिक आघात से गुजरा होता है वो फाइब्रोमायल्जिया के लक्षणों का शिकार हो सकता है।

  • जिन व्यक्तियों को रूमेटिक रोग होता है उनमें फाइब्रोमायल्जिया विकसित होने की सम्भावना हो अधिक हो जाती है।

फाइब्रोमायल्जिया का इलाज:-

  • फाइब्रोमायल्जिया के उपचार के लिये वर्तमान में कई दवायें उपलब्ध हैं। जिनमें से कुछ के नाम इस प्रकार है :-

1. Praglin SR 75MG Capsule 10s

5. G Neuro Capsule

2. Libotryp Tablet

6. Acmil 25 Capsule

3.Alnex NT Tablet

7. Pregeb m 150MG Tablet

4. Neuroxetin Capsule

 

 

किसी भी दवा का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के करना नुकसान देह हो सकता है इसलिये डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा ना लें।

  • दिमाग को शान्त रखने वाले योगा जैसै प्राणायाम, ध्यानयागा आदि करना फाइब्रोमायल्जिया में आराम दिला सकता है।

  • एक्यूपंक्चर की मदद से भी दर्द में राहत पायी जा सकती है।