Ultrasound guided pain procedure technology In Jaipur Description In Hindi

04
Apr

Ultrasound guided pain procedure technology In Jaipur Description In Hindi

अल्ट्रासाऊंड गाइडेड पेन प्रोसीजर एक तरह की तकनीक है जिसके द्वारा शरीर में होने वाले दर्द के कारण का सटीक पता लगाया जा सकता है। पहले ऐसा होता था जब डॉक्टर अंदाजे से किसी नर्व को पकड़ते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है अल्ट्रासाउंड गाइडेड पेन प्रोसीजर की मदद से सही नर्व की जांच की जा सकती है। इसके साथ ही उसी पॉइंट पर इंजेक्शन का डोज देखकर नर्व को ब्लॉक कर दिया जाता है।

इस तकनीक की मदद से हड्डी के दर्द का सटीक पता लगाया जाता है और उसका सही इलाज भी किया जाता है। पेन मैनेजमेंट के पुराने तरीकों को छोड़कर नए तरीकों को अपनाया जाने लगा है। अब ultrasound-guided तकनीक की मदद से नर्व ब्लॉक भी की जा सकती है। पहले ऐसा होता था जब बताए स्थान पर डॉक्टर दर्द को भापकर इंजेक्शन लगाते थे वही किसी जटिल मामले में एक्सरे की रिपोर्ट के आधार पर इंजेक्शन से नर्व ब्लॉक की जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। अल्ट्रासाउंड गाइडेड की मदद से मरीज की अंदरूनी नर्व को आसानी से देखा जा सकता है और नर्व ब्लॉकिंग प्रक्रिया बिल्कुल सटीक रहती है।

पेन किलर से मिलेगा छुटकारा

इंजेक्शन से नर्व ब्लॉक करने पर मरीज को दर्द निवारक दवाओं से भी छुटकारा मिलता है। मरीज को अब हर रोज पेन किलर नहीं खानी पड़ेगी क्योंकि जो इंजेक्शन नर्व ब्लॉक के लिए लगाया जाता है उसका असर 6 महीने तक रहता है जिससे कि मरीज को दवाओं का सेवन नहीं करना पड़ता है।

 

ऑस्टियोपोरोसिस से मिलेगी राहत

40 साल की आयु वाली महिलाएं ऑस्टियोपोरोसिस का शिकार हो रही है। वही शुरुआत में इस बीमारी को नजरअंदाज करने से उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर भी हो रहा है। यदि मरीज पहले से ही इस बीमारी को लेकर गंभीर हो जाए तो फ्रैक्चर से बचा जा सकता है साथ ही दर्द से भी छुटकारा पाया जा सकता है। अल्ट्रासाऊंड गाइडेड तकनीक की मदद से इसका आसानी से पता लगाया जा सकता है।

 

साइड इफेक्ट होते हैं कम

अल्ट्रासाउंड इमेज गाइडेड तकनीक की मदद से एस्टेरॉइड और लोकल एनएसथीसिया दिया जाता है। जिसका साइड इफेक्ट कम होने के साथ ही मरीजों को दर्द में जल्दी आराम भी मिलता है। इस तकनीक की मदद से दर्द में पूरी तरह से राहत मिलती है साथ ही सही कारण का पता लगाकर इलाज किया जाता है जो की बीमारी को जड़ से खत्म कर देता है। कूल्हे, कंधे, पीठ और रीढ़ की हड्डी के दर्द का सटीक पता लगाने के लिए अल्ट्रासाऊंड गाइडेड पेन तकनीक एक बेहतर ऑप्शन है।

Are You Experiencing

These Symptoms?

Don’t ignore the signs your spine is trying to tell you. Early evaluation can help you avoid surgery and get back to life.

Get Your MRI Reviewed
Patient holding lower back in pain
Chronic Back or Leg Pain?
Tingling, Numbness or Weakness?
Difficulty Walking or Sitting?
Recurring Sciatica or Slip Disc Pain?
Surgery Recommended?
Pain Relief Only Temporary?

Before Considering Surgery,

Explore Advanced Minimally Invasive Options

Most patients come to us after medicines, physiotherapy and injections have failed.

Book Consultation
Spine treatment visual

Why Patients Choose JPRC

Why Patients Choose JPRC

30,000+ Patients Treated
35+ Years Experience
No Surgery Approach
Same-Day Procedures

Treatment Benefits

Advanced Spine Treatment Advantages

Image Guided Precision using advanced imaging technology
Minimally Invasive Small incision, less pain, minimal risk
Day Care Procedure Go home the same day in most cases
Rapid Pain Relief Get back to your life sooner

PATIENT SUCCESS STORIES

Patient Success Stories

Hear directly from patients who found relief through advanced minimally invasive pain treatments at JPRC.